
कांग्रेस की बैठक में संगठन को मजबूत करने की बनी रणनीति
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, समाज का हर वर्ग परेशान है, अब देश की जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।उक्त बातें ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि आज संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है। जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि महंगाई के कारण आमजन का जीना दूभर हो गया है। दाल और पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं।ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के हर आदेश पर हर कुर्बानी देने को तैयार है।जिला सचिव वशिष्ठ मोदनवाल ने कहा कि आज भाजपा के गलत नीतियों के कारण मध्यम वर्ग का व्यापारी बहुत ही परेशान है।इससे निजात सिर्फ कांग्रेस की सरकार बनने पर ही मिल सकता है। बैठक को युवा कांग्रेस के जिला मीडिया कोआर्डिनेटर सत्यम पांडेय, विवेक सिंह,भवानी सिंह, नरेन्द्र सिंह, राजीव सिंह उर्फ कुट्टू ,रामविलास तिवारी , गंगासागर मिश्र, सुरेंद्र यादव,सैयद फिरोज अहमद, कृष्णा तिवारी, बालचन्द पटेल,रोहित यादव, रमाशंकर प्रसाद,डॉ नरेंद्र यादव, डॉ याहिया अंजुम,परमानंद प्रसाद,विनोद कुमार, राजेन्द्र तिवारी ,चुन्नु श्रीवास्तव, प्रेमचंद वर्मा आदि प्रमुख रूप से सम्बोधित किया।
More Stories
परीक्षा में पर्यवेक्षक
दरवाजे पर दबंगों का अवैध कब्जा, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
खबर छपते ही मचा हड़कंप,ग्राम प्रधान ने टीनसेड का कराया मरम्मत