
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l दो दिवसीय दौरे पर शाहजहांपुर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व विधायकों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं में पूर्व मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने की होड़ रही। जगह-जगह पर उनका स्वागत किया गया। अखिलेश यादव ने कहा कि ये शहर तो तीन तीन मंत्रियों का है, ये शहर तो खन्ना का है। लेकिन जब जिलाध्यक्ष के घर से निकले तो, इतना कूड़ा पड़ा था जिसको जानवर खा रहे थे। जब हम लखनऊ से निकले थे तब हर डिवाइडर पर जानवर मिले थे। पता नहीं भाजपा को सांडों से क्या प्रेम है।
अखिलेश ने कहा कि यहां तो तीन-तीन मंत्री है। शाहजहांपुर का पहला मेडिकल कॉलेज बना तो बताओ उसमें डॉक्टर कितने हैं। वो मेडिकल कॉलेज सिर्फ नाम का रह गया। गरीब को दवा नहीं मिल पा रही है, भाजपा कहती है विश्व गुरू बनेंगे। पहले डेंगू वाला मच्छर पकड़कर दिखाओ। इनको एक बिस्तर दिलाकर दिखाओ तब बनेंगे विश्व गुरू। डाक्टर कहते हैं कि, डेंगू का मच्छर ज्यादा नही उड़ पाता है। तब भी पकड़ नहीं पा रहे हैं,उन्होंने कहा कि एक एक्सप्रेस बन रहा था उसको बहुत घुमाफिराकर बनाया जा रहा था। हमने पूछा कि, एक्सप्रेस तो सफर के लिए सीधा बनाया जाता है। तब उसका रास्ता बदलकर शाहजहांपुर की ओर कर दिया। तब फर्रुखाबाद वालों ने कहा कि, फर्रुखाबादी चूसे गन्ना और धन ले गए खन्ना। अब उस धन की भी जांच होना चाहिए। ये अगर देश भक्त होते तो अग्निवीर की शुरूआत न होती। हम तब इन्हें देश भक्त समझेंगे। जब ये पहले की तरह सेना की भर्ती करेंगे।उन्होंने कहा कि देवरिया में अन्याय हुआ। सपा के लोग दोनो पक्षों के घर गए लेकिन बीजेपी के लोग वहां सिर्फ एक पक्ष के घर गये। झोपड़ी में आग लगा दी गई। उनके आंसू पोछने के लिए क्यों नहीं गए ,अखिलेश यादव ने कहा कि मोहम्मद आजम के साथ अन्याय हो रहा है आजाद भारत में लोकतंत्र में इतना अन्याय नहीं हुआ होगा। उनके खिलाफ सिर्फ राजनैतिक रूप से षड्यंत्र रचा जा रहा है। जिनके पास दो सर्टिफिकेट है उनके उपर कोई सवाल नहीं खड़ा कर रहा है। न्यायालय से उनको न्याय जरूर मिलेगा, बहुत जल्द न्यायालय से न्याय मिलेगा और बहुत जल्द सपा का प्रचार करेंगे।कोई देश का दल नही बचा जो नहीं चाहता है। सपा का मानना है कि, समाजिक न्याय तभी संभव है जब जातिगत जनगणना होगी, तब सामने आ पाएगा कि कौन कितना पिछड़ा है। अब कांग्रेस भी जाति जनगणना के पक्ष में आ गई। जब हमारे नेताओं ने जाति जनगणना के आंकड़े मांगे, लेकिन उन्होंने नहीं दिए। उनके डर से आज सब जाति जनगणना की बात कर रहे हैं।अखिलेश ने कहा कि उम्मीद है कि, यहां के कार्यकर्ता मिलकर जो बाते बताई हैं वो जमीन तक पहुंचाएंगे। खेतों में धान कट गया या कहीं कटने वाला है। सरकार ने तय किए गए रेट क्या उनको मिले हैं। किसी की आय दोगुनी हुई है। कोई बता दें। इस महगाई ने सब कुछ हम सबका बर्बाद कर दिया। बताओ कैसे खुशहाली आएगी चीनी मिल शुरू की थी इन लोगों ने बंद करा दी, नोट बंदी आई थी उद्योगपतियों को लाभ पहुचाने के लिए आया था। पहले सब ऐसे जमा करा लिए। दो हजार नोट छापे फिर बंद कर दिए यह ऐसी सरकार है।
More Stories
पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश
प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी
Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता