Wednesday, February 18, 2026
Homeआजमगढ़बहू की तलाश में सास की मिली लाश

बहू की तलाश में सास की मिली लाश

19 सितंबर को बिना किसी को सूचना दिए गायब हो गई बहू

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव की एक वृद्ध महिला अपनी बहू की तलाश में निकली थी, बहू तो नहीं मिली किन्तु रविवार को गांव की एक पोखरी में सास की लाश मिलने से पुरे क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। जब स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया तब सूचना मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारि के अनुसार सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी सोनू शर्मा ने सिधारी थाने पर 20 सितंबर को पत्नी की गुमशुदगी की सूचना देकर पुलिस को बताया था कि, उसकी पत्नी 19 सितंबर को बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई है। जिसकी तलाश वह और उसकी मां निर्मला देवी कर रही है । जब कुछ पता नहीं लगा तो वह थाने में प्रार्थना पत्र दिया। उधर उसकी मां का शव रविवार की सुबह घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित पोखरी में उतराया मिला। वहां बकरी चरा रहे बच्चों ने शव मिलने की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments