Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखाद्य सचल दल ने परीक्षण हेतु उत्पादित अनाज का किया नमूना एकत्रीकरण

खाद्य सचल दल ने परीक्षण हेतु उत्पादित अनाज का किया नमूना एकत्रीकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सहायक आयुक्त (खाद्य) जनपद देवरिया विनय कुमार सहाय ने बताया है कि शासन के निर्देश पर एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार जनपद में उत्पादित अनाज एवं दालें तथा मूंगफली इत्यादि में सिंथेटिक रंग, अफलाटॉक्सिन व हानिकारक पेस्टिसाइड के परीक्षण हेतु लोकल उत्पाद(अनाज दाल एवं मूंगफली) का नमूना एकत्रीकरण खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सचल दल ने किया।
उपरोक्त निगरानी नमूने अभियान में बैतालपुर क्षेत्र से उत्पादित होने वाले दो प्रकार के चावल एवं इसी क्षेत्र के आसपास उत्पादित होने वाला गेहूं तथा पकड़ी बाजार एवं आसपास क्षेत्र में उत्पादित होने वाला मूंगफली एवं वाह्य उत्पाद अरहर की दाल के नमूने विभिन्न खाद्य कारोबार कर्ताओं से एकत्रित करते हुए विशेष वाहक द्वारा विश्लेषण के लिए प्रेषित किए जा रहे हैं।
अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र एवं जनपद के समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित थे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments