Sunday, February 15, 2026
HomeUncategorizedनवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रथम जनपद आगमन पर भव्य स्वागत

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रथम जनपद आगमन पर भव्य स्वागत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद जगदंबा लाल श्रीवास्तव के जनपद में प्रथम आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वन्दे मातरम्-जय श्रीराम के जय घोष के साथ जनपद की सीमा कांटे चौराहे पर ढोल नगाड़े के साथ फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
यहां पर एकत्रित लोग जुलूस के रूप में नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए श्री समय माता जी मंदिर पहुंच कर मां का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया।


इस दौरान उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का वर्षों से निष्ठावान कार्यकर्ता हूं। पार्टी ने हमको परिवार का एक सदस्य समझते हुए जिले का दोबारा कार्यभार सौंपा है। पूरा प्रयास करूंगा कि पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ मिल बैठकर पार्टी के मिशन को पूरा करूं।
ज्ञात हो कि श्री श्रीवास्तव अध्यनकाल से ही संघ, परिषद व भाजपा के संघर्षशील नेता हैं और उनकी मेहनत, लगन व निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने लगातार दूसरी जिले का सेनापति बनाया है। जो निश्चित ही आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए लाभदायक होगा और पुनः संत कबीर नगर लोकसभा सीट पर भाजपा का परचम लहराएगा।
जिलाध्यक्ष का स्वागत विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक धनघटा गणेश चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, जिला उपाध्यक्ष अमर राय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, गणेश पांडेय, धनन्जय पाण्डेय, प्रदीप गुप्त, अरुण गुप्त, हैप्पी राय, कौशलेंद्र सिंह दीपू, डॉ. स्त्यापाल पाल, सुनीता अग्रहरि, उर्मिला त्रिपाठी, भाजपा/व्यापारी नेता श्रवण अग्रहरि, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि, नगर अध्यक्ष सतविन्दर पाल सिंह जज्जी, सत्य प्रकाश गुप्ता उर्फ सिपाही, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण चंद्र चौरसिया, सत्यपाल पाल, आलोक राय, गुड्डू सिंह भूपेंद्र सिंह, सिंटू पाठक सहित हजारों लोगों ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments