Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदुलारी देवी की नौवीं पुण्यतिथि पर उमडा जन सैलाब

दुलारी देवी की नौवीं पुण्यतिथि पर उमडा जन सैलाब

दुलारी देवी की स्मृति हमेशा याद रहेगी – विजय रावत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को बरहज विधान सभा के लवरछी में वरिष्ठ समाजवादी पुरोधा लोकतंत्र रछक सेनानी स्व ब्रजराज रावत की धर्मपत्नी, समाजसेवी दुलारी देवी की 9वी पुण्यतिथि उनके आवास पर मनाई गई। इस दौरान बड़े संख्या में वरिष्ठ लोग उपस्थित थे और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सपा नेता विजय रावत ने कहा कि दुलारी देवी ने हमेशा गरीब मजदूर किसानों की मदद की जब भी कोई मजबूर दरवाजे पर आया तो किसी को खाली हाथ जाने नही दिया, विकास यादव ने कहा कि दुलारी देवी दादी की आस पास के गांव में हमेशा चर्चा होती रहती है।वही सुबास लाल ने कहा कि जब भी हम दरवाजे पर आते थे खाली हाथ नहीं जाते थे, हमेशा सबका ख्याल रखती थीं। रामजंकी मार्ग भूमी बचाओ के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि वह बहुत ही दयालु सच्चे मन की महिला थी हमेशा समाज की सेवा में लगी रहती थी, उनके ना रहने से बहुत छती हुई हैं।।इस अवसर पर मुख्य रूप से राजाराम यादव, सुरेश राजभर, अनिश शर्मा, विकास यादव, विपिन सिंह, पतरू यादव, सुरेन्द्र यादव, गोलू कुमार, दिपक रावत, मनिष रावत ,अजित कुमार, राजू यादव, जयराम प्रजाति, दिपक शर्मा, राहुल गुप्ता, सतीश यादव, इत्यादि लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments