Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआजमगढ़ की घटना पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

आजमगढ़ की घटना पर काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय खरजरवा स्थित कलिंद इंटरमीडिएट कॉलेज एवं स्प्रिंग शाइन एकेडमी के शिक्षक गण ने आजमगढ़ की घटना पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।आजमगढ़ में चिल्ड्रेन गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुई घटना के परिपेक्ष उस बच्ची के परिवार के प्रति पूरे प्रदेश के विद्यालय परिवार आहत है।लेकिन उस घटना के कारण उस विद्यालय के प्रिंसिपल एवं कक्षा अध्यापक को जिला प्रशासन द्वारा प्रताड़ित करना तथा जेल में बंद कर देना यह कहां का न्याय है। इस पर पूरा वित्तविहीन यूपी बोर्ड के प्राइवेट स्कूल एवं सीबीएसई बोर्ड के प्राइवेट स्कूल बंद रखे गए हैं ।यदि इस विद्यालय के प्रधानाचार्य और कक्षा अध्यापक को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो हम सभी लोग आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी ।यह कहां का न्याय हो है की कोई भी बच्चा या बच्ची को घर से प्रताड़ना मिले और विद्यालय आकर कोई वारदात कर देता है। तो संपूर्ण जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन पर डालना कहां का न्याय है। इस गड़बड़ी में क्या बच्चा या बच्ची के अभिभावक जिम्मेदार नहीं है ।विद्यालय में कोई भी खेलकूद या बच्चों से संबंधित खेलने के यंत्र लगाए जाते हैं ।तो उसमें कोई घटना होती है तो विद्यालय की कितनी जिम्मेदारी होती है ।यह जिला प्रशासन बताएगा ।क्या विद्यालय में खेलकूद या अन्य गतिविधि कराना चाहिए कि नहीं इसपर जिला प्रशासन या अभिभावक गण को अवगत करना चाहिए। इस घटना पर प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ मिथिलेश कुमार सिंह ,मंडली मंत्री सहित प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष माधव प्रसाद सिंह उपाध्यक्ष कैप्टन हरिकेश सिंह मकसूदन मणि आदि ने प्राइवेट विद्यालयों के उत्पीड़न रोकने के लिए संपूर्ण समर्थन दिया है। इस उत्पीड़न पर हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया है ।कहा है कि हम आपके साथ हैं। उक्त अवसर पर अनेक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं ‌शिक्षक गण राम सुमेर पांडे, संदीप कुमार मल्ल अभिनीत सिंह ,कमलेश सिंह श्रीनिवास सिंह ,उग्रसेन शुक्ला शत्रुघ्न तिवारी ,अनूप गुप्ता रामायण मणि, श्रीनिवास पांडे शीला मिश्रा ,अशोक यादव लालमोहन चौरसिया, अंकिता त्रिपाठी ,दिलीप सिंह, अभिमन्यु सिंह, प्रियंका गुप्ता ,तस्लीम खान किरण यादव, आकाश पटेल, रागिनी मल्ल ,कृष्णा यादव, राम बहादुर,उमा मिश्रा, दीपिका कुशवाहा सहित अनेक शिक्षक एवं प्रधानाचार्य ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments