Monday, July 27, 2026
HomeUncategorizedसमर कैंप का होगा आयोजन

समर कैंप का होगा आयोजन

झंगहा/गोरखपुर ( राष्ट्र की परम्परा)
एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल टोंगरी डीहघाट में समर कैम्प का आयोजन शनिवार व रविवार को होगा। इस कैम्प में विभिन्न प्रकार के रोचक कार्यक्रम होंगे,जिससे छात्रों का सर्वागीण विकास होगा। विद्यालय के प्रबंधक प्रशांत राय ने बताया कि कैम्प में तीरंदाजी, वाटर स्पोर्ट्स, घुड़सवारी, स्केटिंग, डांस, म्यूजिक, योगा व अन्य कई प्रकार के रोचक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्या काजल राय ने कहा कि इस कैम्प का उद्देश्य पढ़ाई के साथ-साथ अन्य प्रतिभा का भी विकास करना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments