February 22, 2026

राष्ट्र की परम्परा

निष्पक्ष खबर, सशक्त विचार

भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ रहा कालू बनकट का नवनिर्मित ए0एन0एम0 सेन्टर

उतरौला(बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। योगी सरकार भले ही उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने का बीड़ा उठाया है।लेकिन उन्ही के अधिकारी व ठेकेदार भ्रष्टाचार करने पर आमादा हैं।बताते चलें कि एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिये हर तरीके से प्रयास कर रही है।तो वहीं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अधिकारी ठेकेदारों से मिलकर खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे हैं। शिकायत के बाद कोई कार्यवाही न करना अधिकारियों के मिलीभगत होने पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।ऐसा ही एक मामला तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा कालू बनकट का प्रकाश में आया है।जहाँ पर नव निर्मित ए0एन0एम0 सेंटर भ्रस्टाचार की भेंट चढ़ रहा है।निर्माणाधीन ए0एन0एम0 सेंटर का निर्माण गुणवत्ता विहीन हो रहा है।वहीं जब इस संबंध मे जिम्मेदार अधिकारी से जानकारी करने के लिए फोन से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया।तो फोन रिसीब नही हुआ।जिससे इस संबंध मे कोई जानकारी नही मिल सकी।अब देखना यह है कि भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही होती है।या यूं ही खुलेआम भ्रष्टाचार होता रहेगा।