Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिला कारागार का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /सचिव ने किया औचक...

जिला कारागार का अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /सचिव ने किया औचक निरीक्षण,दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोक कुमार दूबे द्वारा जिला कारागार देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश के द्वारा पाकशाला,बैरकों की जांच व निरूद्ध बंदियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
न्यायाधीश द्वारा जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं को सुना गया जिसमें निःशुल्क अधिवक्ता ,नियमित रूप से बंदियों के लिए दवा, मानक के अनुसार भोजन व, महिला कैदियों के साथ रह रहें उनके छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने जेल में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं की सुनवाई सुनिश्चित करते हुये जेल के बंदियों के सुरक्षा, विधिक सहायता, स्वच्छता पर जोर देते हुये कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त बंदियों के विधिक सहायता/विधिक साक्षरता प्रदान करने हेतु सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि जिला कारागार के परिसर को नियमित रूप से साफ-सफाई एवं जल जमाव की स्थिति में मच्छरों से बचाव हेतु दवा का छिड़काव कराया जाये।
न्यायधीश ने कहा कि जिन बंदियों को विधिक सहायता की आवश्यकता हैं, उनसे प्रार्थना पत्र लेकर अविलम्ब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया को उपलब्ध कराये जिससे उन्हें विधिक सहायता दी जा
सकें।
निरीक्षण के दौरान जेल
अधीक्षक भोला नाथ मिश्र जेलर राजकुमार, डिप्टी जेलर वंदना त्रिपाठी व वंदना तथा अन्य बंदी रक्षक उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments