
गुंडा पाल रखे हैं हुक्का पार्लर माफिया
मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
भिवंडी शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हुक्का पार्लर माफियाओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। 2 माह के अंदर दो लोगों की जमकर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। शहर के गली से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तथा हाइवे के ढाबों पर खुलेआम, नशा युक्त मिश्रित हुक्का ग्राहकों को परोसा जा रहा है। इन हुक्का पार्लरों से सबसे ज्यादा युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है। हालांकी पुलिस को इस बात की जानकारी होते हुए भी कार्यवाही नहीं की जाती हैं,जो पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर देती है।
आपको बताते चले कि भिवंडी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में हाईवे वह बड़े-बड़े होटलों तथा ढाबों पर हुक्का पार्लर माफियाओं का आतंक मचा हुआ है। यहां तक ही नहीं हुक्का पार्लर माफियाओं द्वारा अपने पार्लरो में गुण्डे व बदमाशों को पालकर रखा जाता है।यदि हुक्का बार की शिकायत, पुलिस से कराने की कोशिश की तो उन पर जानलेवा हमला किया जाता है। पिछले दो माह में हुक्का बार माफियों द्वारा दो लोगों के ऊपर जानलेवा हमला किया जा चुका है। जिसकी शिकायत तालुका पुलिस स्टेशन में दर्ज है। अगर हम बात करें तो भिवंडी ग्रामीण क्षेत्रों में चविंद्रा, और भिनार, भिनार तक बादशाह, कोयला, ताज जैसे बड़े हुक्का पार्लरों में धुंऐ के छल्ला बनाकर हवा में उड़ानें वालों युवको की भीड़ लगी रहती है। यही नहीं मोहम्मद अली ढाबा, भाई जान ढाबा,काशिमीरा ढाबा, शिमला, नबाब, कशिश आदि जैसे ढाबों पर खुलेआम नशा युक्त मिश्रित हुक्का उपलब्ध है। ऐसे में इनकी मोटी कमाई होती है। वही थाना, कल्याण, मुंब्रा व मुंबई से हुक्का पीने के लिए युवक व युवतियां इन हुक्का पार्लरों में दिखाई पड़ते है। ताज्जुब की बात है कि ऐसे हुक्का पार्लर माफिया, कानून को अपनी जेब में रखने की बात करते है। हुक्का पार्लर बार के बाहर बकायदा गुंडों को बैठाकर रखा जाता है।गत माह ऐसे एक हुक्का पार्लर की शिकायत करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता चर्चिन सुतार के ऊपर डंडे व सरिया से हमला कर उनका हाथ फेक्चर कर दिया गया था। इसी तरह बादशाह, हुक्का पार्लर में अपने मित्र से चांबी लेने आये शेलार निवासी 22 वर्षीय सुशांत साहू नामक युवक को हुक्का पार्लर मैनेजर व उनके पाले गुंडे ने जमकर पिटाई कर दी। जिसका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। हालांकि तालुका पुलिस ने युवक सुशांत शाहू की शिकायत पर हुक्का मैनेजर के खिलाफ भादंवि की धारा 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। भिवंडी शहर भी ऐसे हुक्का बार से अछूता नही है। यहां के शहर पुलिस थाना सीमा अंर्तगत लगभग एक दर्जन से ज्यादा हुक्का पार्लरों में फ्लावर के नाम पर तंबाकू मिश्रित हुक्का की बिक्री की जा रही है।
