Thursday, October 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशनलकूपों की स्थिति बदहाल किसान परेशान

नलकूपों की स्थिति बदहाल किसान परेशान

उतरौला (बलरामपुर) (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड में मौजूद 23 नलकूपों की स्थिति बदहाल होने से क्षेत्र के किसानो के फसलों को पानी नहीं मिल पा रहा है , किसानो की मुख्य फसल गन्ने, सब्जियों के साथ गेंहू की सिचाईं नहीं हो पा रही है।

आप को बताते चले कि विकास खंड में मौजूद 23 नलकूपों में से आधे नलकूप नाली व गूला दोष के कारण संचालित नहीं हो पा रहे हैं। नलकूपों की बदहाल स्थिति से किसान परेशान हैं। बड़हरा भिठौरा, पुरैनिया जाट, चीती, नयानगर विशुनपुर, इमिलिया, गनवरिया बुजुर्ग प्रथम व द्वितीय तथा शेरगंज ग्रंट के नलकूप नाली दोष के कारण संचालित नहीं हो पा रहे हैं। पाइपलाइन दोष के कारण पिपराराम, बकसरिया व माधव महुआ के नलकूप बंद पड़े हैं। किसानों का कहना है कि इस समय गेंहूं की फसल की सिंचाई के लिए नलकूपों का ही सहारा है। लेकिन इनकी रख रखाव व खराब स्थिति के कारण फसल की सिचाई नही हो पा रही है।झिनकन का कहना है कि नलकूपों के सहारे सब्जियों की फसल की सिंचाई होती थी लेकिन अब सिंचाई के लिए दूसरा कोई साधन नहीं रह गया है।मजबूर होकर निजी पंपिग सेट से सिचाई करनी पड़ रही है। लगातार बढ़ रही डीजल की कीमतों के कारण पंपिंग सेट चलाना भी मुश्किल हो गया है। मेहीलाल बताते हैं कि नलकूप की नालियों के न होने से खेतों तक पानी ले जाने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता विनोद कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सभी खराब नलकूपों के भौतिक स्थिति की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। आदेश मिलते ही दोष दूर कराकर सभी नलकूपों को शुरू कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments