जैतीपुर (राष्ट्र की परम्परा) बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। विकासखंड मुख्यालय परिसर में बने मतदान केंद्र पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ जरूरी इंतजाम किए गए हैं। जैतीपुर मतदान केंद्र पर कुल 150 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 121 पुरुष और 29 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं। मतदान केंद्र पर निर्धारित नियमों का पालन कराया जा रहा है। मतदाताओं को मोबाइल फोन और कलम लेकर मतदान केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है।
