Sunday, May 31, 2026
HomeSportsRCB vs GT Playing 11: क्या फाइनल में खेलेंगे फिल सॉल्ट? गुजरात...

RCB vs GT Playing 11: क्या फाइनल में खेलेंगे फिल सॉल्ट? गुजरात अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर सकती है

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। आईपीएल 2026 का महामुकाबला अब बस कुछ ही घंटे दूर है। फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें अपने दूसरे आईपीएल खिताब की तलाश में हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में सभी की नजरें प्लेइंग-11 पर टिकी हैं, खासकर फिल सॉल्ट की फिटनेस और गुजरात की टीम संयोजन पर।

क्या फाइनल में उपलब्ध होंगे फिल सॉल्ट?

आरसीबी के लिए इस सीजन में विराट कोहली और फिल सॉल्ट की सलामी जोड़ी ने कई मैचों में धमाकेदार शुरुआत दिलाई है। हालांकि, सॉल्ट की चोट के बाद वेंकटेश अय्यर को मौका मिला और उन्होंने भी टीम को मजबूत शुरुआत देने में अहम भूमिका निभाई।

फाइनल से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि फिल सॉल्ट पूरी तरह फिट होकर प्लेइंग-11 में वापसी करेंगे या नहीं। यदि सॉल्ट उपलब्ध रहते हैं तो वह विराट कोहली के साथ ओपनिंग कर सकते हैं, जबकि वेंकटेश अय्यर इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

भुवनेश्वर-हेजलवुड की जोड़ी बनेगी गुजरात के लिए चुनौती

आरसीबी की गेंदबाजी इस सीजन में उसकी सबसे बड़ी ताकत रही है। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने नई गेंद से लगातार विकेट निकालकर विपक्षी टीमों पर दबाव बनाया है।

फाइनल में गुजरात के मजबूत टॉप ऑर्डर को रोकने की जिम्मेदारी भी इन्हीं दोनों अनुभवी गेंदबाजों पर होगी।

गुजरात को फिर गिल-सुदर्शन से उम्मीद

क्वालिफायर-1 में आरसीबी के खिलाफ गुजरात का शीर्ष क्रम पूरी तरह फ्लॉप रहा था, लेकिन टीम ने दूसरे क्वालिफायर में शानदार वापसी की। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी पूरे सीजन में गुजरात की सबसे बड़ी ताकत रही है।

दोनों बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में 11 बार शतकीय साझेदारी कर चुके हैं, जो एक रिकॉर्ड है। इसके अलावा जोस बटलर भी किसी भी समय मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर सकती है गुजरात

फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस राहुल तेवतिया को इम्पैक्ट प्लेयर के बजाय सीधे प्लेइंग-11 में शामिल कर सकती है। इससे टीम को बल्लेबाजी में अतिरिक्त मजबूती मिलेगी और मध्यक्रम अधिक संतुलित नजर आएगा।

गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की तिकड़ी पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। यदि यह तेज गेंदबाजी आक्रमण आरसीबी के बल्लेबाजों को शुरुआती झटके देने में सफल रहा, तो गुजरात की जीत की संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी।

संभावित प्लेइंग-11

RCB संभावित Playing 11:

वेंकटेश अय्यर / फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रासिख सलाम डार।

GT संभावित Playing 11:

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद

एक ओर आरसीबी की आक्रामक बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी है, तो दूसरी ओर गुजरात का संतुलित और संयमित खेल। ऐसे में आईपीएल 2026 का फाइनल रोमांच, दबाव और बड़े खिलाड़ियों के प्रदर्शन से भरपूर होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments