बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)l नव वर्ष क़ी भव्य शोभा यात्रा क्षेत्र का भ्रमण कर बरहज नगर क़ी मुख्य सड़क पर पहुंची, जिसका हिन्दुओ ने स्वागत किया ।
बताते चले कि सोमवार को गाजे बाजे के साथ बरहज क्षेत्र का भ्रमण करते हुए भारतीय नव वर्ष की शोभा हिंदूवादी नेता प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में बरहज नगर मे प्रवेश किया, जिसका लोगो ने बस स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर पर स्वागत किया। प्रमोद मिश्र ने कहा कि सनातन धर्म भारत की आत्मा है,चैत्र प्रतिपदा संस्कृति का गौरव है। इस दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष विवेक कुमार गुप्त, जीतेन्द्र भारत, सभासद अशोक सोनकर, मानवेन्द्र तिवारी, डॉ हरिश्चंद मिश्र, पीयूष मद्धेशिया, पंकज वर्मा, कृष्णा जायसवाल, विनोद मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
