बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना नवाबगंज क्षेत्र में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। क्षेत्र की सभी मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।
मस्जिदों के बाहर तैनात रही पुलिस फोर्स
थाना नवाबगंज पुलिस ने शासन-प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप क्षेत्र के गांव-जवार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मस्जिदों पर पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई।
थाना प्रभारी नवाबगंज रमाशंकर यादव फोर्स के साथ कस्बा नवाबगंज स्थित हज्जिन मस्जिद के बाहर मुस्तैद रहे। उन्होंने बताया कि सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती गई।
ये भी पढ़े – बहराइच: झोपड़ी में घुसा हिंसक जानवर, 7 वर्षीय श्याम मिश्रा गंभीर घायल
दर्जनभर गांवों में अदा हुई नमाज
नवाबगंज बाजार सहित क्षेत्र के दर्जन से अधिक गांवों—मरकजी हज्जिन मस्जिद, बाजार वाली मस्जिद, बक्शी गांव, किशुन गांव, सती जोर, भटपुरवा, जमादार गांव, रामनगर और जामा मस्जिद मिर्जापुर तिलक आदि—में जुमे की नमाज अदा की गई।
प्रशासन ने मस्जिदों के धर्म गुरुओं से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
