Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedएफएमडी टीकाकरण का सातवां चरण शुरू

एफएमडी टीकाकरण का सातवां चरण शुरू

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पशुओं को खुरपका/मुंहपका (एफएमडी) बीमारी से सुरक्षित करने के उद्देश्य से एफएमडी टीकाकरण के सातवें चरण का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर टीकाकरण वाहन को रवाना किया।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि जनपद के सभी क्षेत्रों में बहुउद्देशीय वाहनों के माध्यम से स्थायी एवं अस्थायी गो-आश्रय स्थलों सहित घर-घर जाकर निःशुल्क एफएमडी वैक्सीन लगाई जाएगी, ताकि पशुओं को इस संक्रामक बीमारी से प्रभावी सुरक्षा मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. अवनीश पाण्डेय, पशुचिकित्साधिकारी डॉ. सुरिंद्र कुमार, डॉ. अखिलेश यादव, डॉ. श्रवण कुमार, गौरव पाठक सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments