Tuesday, January 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई: लूट गिरोह का सरगना बड़कू महिला सहयोगी...

गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई: लूट गिरोह का सरगना बड़कू महिला सहयोगी सहित गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।
जनपद में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिटौली थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत वांछित चल रहे लूट गिरोह के सरगना अरविंद यादव उर्फ बड़कू और उसकी महिला सहयोगी माया देवी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई। पुलिस ने यह गिरफ्तारी मु.अ.सं. 08/2026 के तहत धारा 2(ख), 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के अंतर्गत की है।
पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय अरविंद यादव उर्फ बड़कू निवासी ग्राम गाय घाट खुर्द, थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर को 12 जनवरी 2026 की शाम करीब 4:30 बजे गिरफ्तार किया गया। वहीं उसकी सहयोगी 38 वर्षीय माया देवी, निवासी नक्शा नंबर-01, लोहे की बेलीमीर हाल के पीछे, थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर को भी हिरासत में लिया गया।
जांच में सामने आया है कि अभियुक्तगण एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते थे और भौतिक व अवैध लाभ के उद्देश्य से लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरोह के सरगना बड़कू के खिलाफ गोरखपुर व महाराजगंज जनपद में आर्म्स एक्ट, लूट और अन्य गंभीर धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं माया देवी भी गिरोह की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है और उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
इस प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी भिटौली मदन मोहन मिश्र, उपनिरीक्षक सचिदानंद कुमार, उपनिरीक्षक पूजा सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए इसे अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ निरंतर कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments