Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश पर्व : हमारी संस्कृति–हमारी पहचान के तहत संस्कृति उत्सव का...

उत्तर प्रदेश पर्व : हमारी संस्कृति–हमारी पहचान के तहत संस्कृति उत्सव का आयोजन

चयनित कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित : जिला सूचना अधिकारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सूचना अधिकारी धनपाल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक परम्परा प्राचीन काल से धर्म, दर्शन, कला, साहित्य और संगीत के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी रही है। इस समृद्ध विरासत के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा “उत्तर प्रदेश पर्व : हमारी संस्कृति–हमारी पहचान” के अंतर्गत संस्कृति उत्सव 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में शास्त्रीय, उप-शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत और लोक नाट्य की सुदृढ़ परम्परा रही है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाशाली कलाकार मौजूद हैं, जो मंच और पहचान के अभाव में मुख्यधारा से नहीं जुड़ पाते। ऐसे कलाकारों को अवसर प्रदान कर उनकी कला प्रतिभा को सामने लाने के उद्देश्य से यह उत्सव आयोजित किया जा रहा है।

संस्कृति उत्सव का आयोजन 10 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक ग्राम, पंचायत, ब्लॉक और तहसील स्तर पर प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद 17 और 19 जनवरी 2026 को जनपद स्तर पर चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता आयोजित होगी। चयनित कलाकारों को 22 जनवरी 2026 को मंडल स्तर पर प्रतिभाग के लिए भेजा जाएगा।

मंडल स्तर से चयनित कलाकारों का 23 जनवरी 2026 को लखनऊ में पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। इसके पश्चात 24 से 26 जनवरी 2026 तक उत्तर प्रदेश पर्व के अवसर पर अंतिम रूप से चयनित कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी, साथ ही उन्हें सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।

जिला सूचना अधिकारी ने जनपद के समस्त कलाकारों से अपील की कि वे इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी कला प्रतिभा के माध्यम से प्रदेश और देश का मान बढ़ाए

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments