Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसर्विलांस सेल की बड़ी सफलता, 121 गुम मोबाइल बरामद

सर्विलांस सेल की बड़ी सफलता, 121 गुम मोबाइल बरामद

₹26.33 लाख कीमत के फोन वास्तविक मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और अपराध नियंत्रण की दिशा में महराजगंज पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के दिशा- निर्देशन में कार्यरत सर्विलांस सेल महराजगंज ने जिले के विभिन्न स्थानों से गुम हुए 121 मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹26.33 लाख आंकी गई है। यह कार्रवाई सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक श्याम निवास राय के नेतृत्व में की गई।
टीम ने अत्याधुनिक तकनीकी विश्लेषण और सर्विलांस ट्रैकिंग के माध्यम से मोबाइल फोनों को विभिन्न स्थानों से चिन्हित कर सफलता पूर्वक बरामद किया। बरामद मोबाइल फोनों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस अभियान में उपनिरीक्षक आशीष सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी शिवानन्द पासवान, हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव, राजकुमार राजभर, कांस्टेबल सुधीर कुमार यादव, नीरज कुमार गौड़ तथा सूरज गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने सर्विलांस टीम की इस सराहनीय उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए कहा कि महराजगंज पुलिस आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनता से अपील की कि मोबाइल फोन चोरी या गुम होने की स्थिति में तत्काल सर्विलांस सेल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इस कार्रवाई से जहां एक ओर आमजन का पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है, वहीं तकनीक के प्रभावी उपयोग से अपराध नियंत्रण की दिशा में महराजगंज पुलिस की सक्रियता भी स्पष्ट हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments