Wednesday, March 25, 2026
Homeझारखंडगैंगस्टर अमन साहू गिरोह के मंसूबों का रांची पुलिस ने किया खुलासा,...

गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के मंसूबों का रांची पुलिस ने किया खुलासा, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आया हथियारों का जखीरा

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड पुलिस ने गैंगस्टर अमन साहू गिरोह की बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों की एक बड़ी खेप मंगवाई थी, जिसमें कुल 13 ग्लॉक पिस्टल शामिल थीं।

अब तक पुलिस 6 ग्लॉक पिस्टल बरामद कर चुकी है, जबकि 7 पिस्टल अभी भी गिरोह के सदस्यों के पास होने की आशंका है। पुलिस इन बचे हुए हथियारों को लेकर सतर्क है और संबंधित अपराधियों की तलाश में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें – जब कर्म से बदलती है किस्मत की रेखा”

अधिकारियों के अनुसार, बरामद हथियारों में 2 पिस्टल रांची से, 1 लातेहार से, 1 पलामू से, और बाकी 2 पिस्टल विभिन्न स्थानों से मिली हैं।पुलिस का कहना है कि यह बरामदगी यह साबित करती है कि गिरोह राज्य में बड़े अपराधों की साजिश रच रहा था। अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस इस ऑपरेशन को हाल के वर्षों की सबसे बड़ी कार्रवाई मान रही है।

ये भी पढ़ें – आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मूलांक भविष्यफल

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments