संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष के चयन हेतु विकास भवन सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्य विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी, विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, सदस्य विधान परिषद देवेन्द्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि अम्बरीश राय, सदस्य विधान परिषद संतोष सिंह के प्रतिनिधि सुधाकर सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शासन ने जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष वरिष्ठ जनप्रतिनिधि (सदस्य विधान सभा/सदस्य विधान परिषद) को बनाए जाने के निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में समिति के संयोजक जिला विकास अधिकारी ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों के समक्ष समिति से संबंधित शासनादेशों का वाचन किया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्य विधान सभा व सदस्य विधान परिषद द्वारा सर्वसम्मति से अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक मेहदावल, संत कबीर नगर को जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर सहमति प्रदान की गई।
बैठक में जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष बने विधायक अनिल त्रिपाठी
RELATED ARTICLES
