Monday, February 16, 2026
HomeNewsbeatपुरानी रंजिश बनी खूनी संघर्ष का कारण, लाठी-डंडों की भिड़ंत में तीन...

पुरानी रंजिश बनी खूनी संघर्ष का कारण, लाठी-डंडों की भिड़ंत में तीन लोग घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
थाना क्षेत्र के पुराना बरहज गांव में आपसी रंजिश ने हिंसक रूप धारण कर लिया। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे चलने लगे। संघर्ष में एक पक्ष से युवती सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति चोटिल हुआ। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

जानकारी के अनुसार, पुराना बरहज निवासी सुनैना (19 वर्ष) और उसका भाई अच्छेलाल घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और पुरानी दुश्मनी को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। झड़प में सुनैना के सिर पर गंभीर चोट आई।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments