Monday, February 16, 2026
HomeNewsbeatमहिलाओं को कानून की जानकारी होना जरूरी: अपर जिला जज

महिलाओं को कानून की जानकारी होना जरूरी: अपर जिला जज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के अंतर्गत 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अपर जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि महिलाओं को कानून के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने संविधान द्वारा महिलाओं को मिले अधिकारों और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं और महिलाओं की सहायता हेतु उपलब्ध सभी हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर डीएमसी मोनिका शुक्ला, सेंटर मैनेजर ऋतुका दुबे, केस वर्कर सुमन सिंह, डॉक्टर शाहरीन परवीन, सुनीता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments