Sunday, April 19, 2026
HomeUncategorizedअन्य खबरेजलालाबाद में लम्पी बीमारी को लेकर परेशान गोवंश

जलालाबाद में लम्पी बीमारी को लेकर परेशान गोवंश

शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)
ब्लॉक जलालाबाद में लम्पि बीमारी के
चलते गोवंश को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अनेक गांवो में यह बीमारी काफी तेज से फैली हुई है, क्षेत्र में उसके बारे में स्थानीय लोगों से पता किया गया तो पता चला कि पच्चास प्रतिशत से अधिक फैली हुई है। जलालाबाद चिकित्सालय के डॉक्टरों से लोगों ने संपर्क किया और पूछा कि लंपी बीमारी को लेकर क्या सुझाव होना चाहिए। और इसका इलाज क्या है, डॉक्टरो ने बताया कि स्टाफ कम होने के कारण हम कुछ भी सुझाव नहीं दे सकते हैं, हमारे पास ग्रामीणों के लिए समय नहीं है, और यह बीमारी अमापुर, दुल्हापुर अरेवाह चौक, न जाने कितनी ग्राम पंचायतों में फैला हुआ है। लंपि बीमारी का इस वायरस से गाय को बुखार आता है, पहले चक्कते भी बनते हैं,और यह चक्कते गाय और बैल के शरीर मे फोड़े का रूप ले लेता है।अतः इसके इलाज की जानकारी प्राप्त करने स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद पहुँचे थे ग्रामवासी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments