Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगराउर्वरक वितरण केंद्रों का निरीक्षण, जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध

उर्वरक वितरण केंद्रों का निरीक्षण, जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर गठित कृषि विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक, बिक्री रजिस्टर एवं रेट बोर्ड की जांच की गई।
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जनपद में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में यूरिया 22959 मै.टन, डीएपी 6437 मै.टन और एनपीके 9392 मै.टन उपलब्ध है।
निरीक्षण में न्यू के.सी. खाद बीज भण्डार एवं राधा कृष्णा खाद बीज भण्डार के विरुद्ध अनियमितता पाए जाने पर उनके उर्वरक लाइसेंस निलंबित किए गए। निरीक्षण के दौरान उर्वरक के 5 व बीज के 30 नमूने भी लिए गए।
निरीक्षण दल में संयुक्त कृषि निदेशक श संतोष कुमार सविता, उप निदेशक राजेश कुमार, उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार एवं अपर जिला कृषि अधिकारी गुफरान अहमद शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments