Categories: Uncategorized

शहीद के सम्मान में तीन महिलाओ सहित 97 युवाओं ने किया रक्तदान

झज्जर/हरियाणा(राष्ट्र की परम्परा)
जिला मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा 1965 भारत-पाक युद्ध में देश की रक्षा के लिए लड़ते हुए शहीद होने वाले लांस नायक हवा सिंह लांबा धारौली के सम्मान में जिला रेडक्रॉस सोसायटी, झज्जर के सहयोग से शहीद हवा सिंह लांबा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धारौली में आयोजित नोवे रक्तदान शिविर में दूसरों को जिंदगी देने के लिए तीन महिलाओ सहित 97 युवाओं ने रक्तदान किया ।
रेड क्रॉस सोसाइटी, झज्जर से दीपक कुमार की टीम मोजूद रही । धारौली के दंपति धर्मेंद्र लांबा ने 11वीं बार और उनकी धर्मपत्नी शर्मिला लांबा ने तीसरी बार रक्तदान किया I जिला झज्जर के अंबोली गांव की मनीषा देवी और रेवाड़ी के सुधराना गांव की लक्ष्मी सिंह ने रक्तदान किया ।
जिला रेवाड़ी के सुधराना गांव की रक्तदानी लक्ष्मी सिंह और 37 बार रक्तदान कर चुके रक्तदानी नितेश भौरिया , प्रो. अर्बन युवा रेडीमेड स्टोर, कोसली ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए रक्तदानियों का होंसला अफजाही की।
शिक्षा के साथ साथ सामाजिक सरोकार का दायित्व भी बखुबी निभा रहे रक्तदानी मास्टर हरबीर मल्हान गिरधरपुर निवासी ने रक्तदान शिविर कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
21 बार रक्तदान कर चुके युद्धवीर सिंह लांबा, अध्यक्ष, मां-मातृभूमि सेवा समिति, वीरों की देवभूमि धारौली ने बताया कि, रक्तदानी मंजीत अम्बोली, प्रो. हँस बैग्स हाउस, कोसली, मास्टर हरबीर मल्हान गिरधरपुर निवासी, रक्तदानी सोनू धारौली प्रो. सोनू मोटर वाइंडिंग सेंटर कोसली, झाडोदा निवासी जिला रेवाड़ी के रक्तदानी दीपक सोलंकी, कोसली के कमला मेडिकल स्टोर के प्रो. विक्रम यादव, मास्टर रोहित यादव कोसली, भाकली के रक्तदानी मास्टर सतीश यादव, मास्टर पवन कुमार , गांव धनीरवास निवासी आदि की तरफ से रक्तदान शिविर में विशेष सहयोग रहा ।
पर्यावरण संरक्षण को समर्पित युवा रक्तदानी मंजीत अम्बोली , हँस बैग्स हाउस, कोसली ने पहले 50 रक्तदाताओं को एक -एक जेड प्लांट निशुल्क भेंट प्रदान किया I

rkpnews@somnath

Recent Posts

आभासी माध्यमों की भाषा से मौखिक परंपराओं को चुनौती: प्रो. जीएन देवी

राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौखिक परंपराओं पर मंथन, एआई की भाषा को बताया चुनौती गोरखपुर (राष्ट्र…

26 minutes ago

सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: प्रभाकर दुबे

सहजनवां/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वार्ड/गांव सम्पर्क अभियान के…

39 minutes ago

ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा, शंकर वाटिका में भव्य स्वागत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपदीय इकाई महराजगंज के तत्वावधान…

1 hour ago

फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

2 hours ago

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

2 hours ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

3 hours ago