डीडीयू के 90 विद्यार्थियों का डिक्सॉन इंडिया में चयन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के बी.टेक. अंतिम वर्ष के 90 छात्रों का चयन देश की प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाई डिक्सॉन टेक्नोलॉजीज़ इंडिया लिमिटेड में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के रूप में हुआ है।
विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और इस सफलता को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, तथा उनके तकनीकी कौशल का प्रमाण बताया।
गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
यह चयन विश्वविद्यालय के तकनीकी शिक्षण में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों का प्रमाण है। विश्वविद्यालय का एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो, गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों को रोजगार योग्य बनाने और उन्हें उपयुक्त औद्योगिक अवसरों से जोड़ने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

14 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

15 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

15 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

2 days ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

2 days ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

2 days ago