सिटी मजिस्ट्रेट ने की समीक्षा भुगतान पत्रावलियों को जिला प्रशासन को भेजने के निर्देश
जल्दी ही किसानों के खाते में जाएगा जमीन अधिग्रहण का पैसा
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जलालाबाद क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे 102 हेक्टर में औद्योगिक गलियारा बनाया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए संदीप कुमार ने बताया औद्योगिक गलियारे के लिए कुल 850 किसानो की जमीन बैनामा कराने के लिए चिह्नित की गई थी। अभी 153 किसानों के बैनामा होना बाकी है जबकि अधिकतर जमीन के बैनामा की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। केवल 8 हेक्टर भूमि का बैनामा होना बाकी है। जल्दी ही किसानों को भुगतान उनके खाते में भेजा जाएगा इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट परविंद कुमार मंगलवार दिन के जलालाबाद पहुंचे जहां उन्होंने उप जिलाधिकारी दुर्गेश यादव के साथ फाइलों की समीक्षा की और भुगतान की पत्रावलियों को जिला प्रशासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए,ताकि औद्योगिक गलियारे में जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है उनके पेमेंट की प्रक्रिया पूरी की जा सके। आपको बताते हैं औद्योगिक गलियारे में तमाम फैक्ट्रियां खोली जाएगी इसके लिए सरकार युद्ध स्तर से काम कर रही है।
🔹 प्रस्तावनाइतिहास में आज का दिन: 7 फरवरी भारत और विश्व के लिए कई महान…
इतिहास में 7 फ़रवरी प्रस्तावनाइतिहास में 7 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व भारतीय राजनीति, खेल,…
📜 7 फ़रवरी का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाओं का विस्तृत विवरण7 फ़रवरी का इतिहास विश्व और…
बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )। गोताखोर सुरेंद्र साहनी की मौत के बाद बरहज क्षेत्र…
07 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में…
दिसंबर 2025 की परीक्षा में सौ से अधिक विद्यार्थियों को सफलता, हिंदी विषय से सर्वाधिक…