डाटा इंट्री आपरेटर के पद हेतु 90 लाभार्थियों को रोजगार से जोड़ा गया

खिले बेरोजगार के चेहरे

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) राजकीय आई०टी०आई० परिसर मऊ में रोजगार मेला (कैम्पस ड्राइव) का आयोजन किया गया है। जिसमें कम्पनी GMR Pvt.Ltd (Smart Meeter) Powered by Vision India Services Noida द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले मे 200 लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें कम्पनी GMR Pvt.Ltd के प्रतिनिधी एच०आर० धर्मवीर चौहान एवं एच०आर० प्रदीप कुमार द्वारा जनपद में स्मार्ट मीटर तकनीशियन, सुपरवाजईजर, सपोर्ट स्टाफ एवं डाटा इंट्री आपरेटर के पद हेतु साक्षात्कार के माध्यम से कुल 90 चयनित लाभार्थियों को रोजगार प्रदान किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी अरविन्द पाण्डेय की अध्यक्षता में रोजगार मेला सकुशल सम्पन्न कराया गया और बताया गया कि लाभार्थी सेवायोजन के रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकता है। योगेन्द्र यादव रोजगार प्रभारी द्वारा बताया गया कि उ०प्र० सरकार के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह रोजगार मेले/अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिससे अधिक से अधिक लाभार्थियों को रोजगार से जोड़ा जा सके। उक्त कार्यक्रम में शारदानन्द राय, द्वारिका मिश्रा, कुशाग्र सिंह कुशवाहा, रमेश यादव, मृत्युंजय पाण्डेय, हबीबुर्ररहमान, गोपाल दुबे, अभिषेक शर्मा, उपेन्द्र कुमार, सत्येन्द्र सिंह, राजेश सिंह, सरिता विश्वकर्मा अनीता कुषवाहा, अंजनी कुमार, सचिन्द्र इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया के युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, तैराकी और ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में उमड़ा उत्साह

देवरिया में तैराकी और ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, खेल प्रतिभाओं को मिला…

21 minutes ago

सुबह-सुबह कांपी अफगानिस्तान की धरती, हिंदू कुश में 5.3 तीव्रता का भूकंप; 126 किमी नीचे था केंद्र

काबुल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अफगानिस्तान में गुरुवार तड़के उस समय भूकंप के तेज झटके…

2 hours ago

रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: हडपसर से गाजीपुर के बीच स्पेशल ट्रेन, जौनपुर में भी होगा ठहराव

पुणे से पूर्वांचल जाने वालों के लिए बड़ी राहत, जौनपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन; जानें…

2 hours ago

यूपी पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव! 32,679 अभ्यर्थियों की PET अब 8 अक्टूबर से, नया एडमिट कार्ड जारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों…

2 hours ago

वाराणसी में अटका 308 पहियों वाला विशाल ट्रेलर आखिर निकला, अब गाजीपुर, आजमगढ़ होते लखीमपुर तक जारी रहेगा सफर

वाराणसी की मुश्किल राह पार कर आगे बढ़ा 308 पहियों वाला महाट्रक, अब गाजीपुर-आजमगढ़ की…

3 hours ago

फर्जी बिलों से ₹734 करोड़ का ITC क्लेम! ED ने जमशेदपुर-देवघर में मारा छापा, दो गिरफ्तार

₹734 करोड़ के फर्जी GST-ITC घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर से कारोबारी और…

3 hours ago