संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन द्वारा बताया गया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं जिला सेवायोजन कार्यालय संत कबीर नगर के संयुक्त तत्वावधान में विश्वनाथ शारदा देवी महाविद्यालय परिसर विकास खण्ड पौली, संत कबीर नगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
उक्त रोजगार मेले में ब्लॉक प्रमुख राम मिलन यादव के द्वारा प्रतिभागियों को ऑफर लेटर वितरित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया गया व शुभकामनाएं दी। उक्त रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी फ्लिप्कार्ट इंडिया लिमिटेड, डिक्सन लिमिटेड, टाटा मोटर्स, डी-मार्ट लिमिटेड, विन्स्ट्रोन, बूसा लिमिटेड, सत्यम इलेक्ट्रॉनिक्स, डी०एस०एस० ग्रुप, अमेज़ोन इंडिया, न्यू झंडू हर्वल सर्विसेज सहित कुल 10 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 240 बेरोजगार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 87 प्रतिभागियों को जॉब ऑफर किया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक बृजेश कुमार, जिला प्रबंधक धीरेन्द्र विक्रम सिंह व प्रशांत कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद अख्तर, सीएम, फेलो. पौली अंकित तिवारी व अन्य उपस्थित रहे।
देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 22 फरवरी 2026, रविवार को हीरालाल रामनिवास…
जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…
मण्डलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, टेक्निकल सुपरवाइजर सेवा समाप्त अवर अभियंता के निलंबन की…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…
अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…