बिहार को दोहरीकरण व नई सड़क परियोजनाओं की सौगात, शिपबिल्डिंग सेक्टर को ₹69,725 करोड़ का पैकेज
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कई अहम फैसले लेकर देशभर के लाखों परिवारों और उद्योग जगत को बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 10.91 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) देने को मंजूरी दी गई। इस पर सरकार लगभग ₹1,865.68 करोड़ खर्च करेगी। बोनस की घोषणा से त्योहारी सीजन में रेलकर्मियों और उनके परिवारों में उत्साह और खुशी का माहौल बनेगा।
इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/a-gas-cylinder-explosion-sparked-a-massive-fire-in-kandivali-leaving-seven-people-badly-injured/
रेलकर्मियों के बोनस के अलावा बिहार को भी दो बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की सौगात मिली है। बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेलवे लाइन के दोहरीकरण पर ₹2,192 करोड़ खर्च होंगे, जिससे यात्रियों को तेज़ और सुविधाजनक रेल सेवाएं मिलेंगी, वहीं माल ढुलाई की क्षमता भी बढ़ेगी।
इसके साथ ही एनएच-139W के साहिबगंज-अरारज-बेतिया खंड को चार लेन का बनाने की मंजूरी भी दी गई है। करीब 78.942 किलोमीटर लंबी इस सड़क परियोजना पर ₹3,822.31 करोड़ की लागत आएगी। परियोजना पूरी होने पर बिहार में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापारिक गतिविधियों में भी इजाफा होगा।
देश के औद्योगिक और सामरिक दृष्टिकोण से अहम शिपबिल्डिंग और समुद्री क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए केंद्र सरकार ने ₹69,725 करोड़ के विशाल पैकेज का ऐलान किया है। यह पैकेज 4-पिलर दृष्टिकोण पर आधारित है, जिसमें जहाज निर्माण, समुद्री वित्तपोषण और घरेलू क्षमताओं को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसका लक्ष्य भारत को आने वाले वर्षों में वैश्विक समुद्री हब के रूप में स्थापित करना है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मिठौरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंदुरिया में रविवार को बुनियादी सुविधाओं…
कार टक्कर के बाद मारी गई गोली शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दिल्ली और शाहजहांपुर में फैली करोड़ों…
उत्तर पुस्तिका में धनराशि मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई, 18 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड…
सुखपुरा/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। r“जब तक सूरज चांद रहेगा, राजकुमार तेरा नाम रहेगा… राजकुमार अमर रहे”…
देवी-देवताओं की झांकियां व नृत्य ने लोगों का मन मोहा बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)महाशिवरात्रि पर रविवार…
स्टेट डायरेक्टर दया शंकर मिश्र का विजिट, प्रशिक्षण गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर कुशीनगर (राष्ट्र…