बहुत धूमधाम से मना उत्तर प्रदेश का 74 वां स्थापना दिवस

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त जनपद वासियों को जिलाधिकारी ने दी बधाई व शुभकामनाएं

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के 74 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जीआईसी में निवेश एवं रोजगार आधारित भव्य प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने समस्त जनपद वासियों को प्रदेश स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शासन के प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश एवं जनपद में निवेश के लिए अच्छा प्लेटफार्म बना है। 25 करोड़ की आबादी निवेशकों को एक बड़ा बाजार उपलब्ध कराती है। प्रदेश में हाईवे का जाल बिछा है। विद्युत व्यवस्था भी बेहतर हुई है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में जनपद की स्थिति अच्छी है। जनपद में निवेश के लिए पॉजिटिव माहौल है। निवेशकों को इसका लाभ उठाना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि रोजगार एवं विकास के लिए निवेश आवश्यक है। निवेश से ही रोजगार में वृद्धि होगी। पुलिस निवेशकों के हितों की सुरक्षा के लिए सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि हाल ही में उसरा बाजार इंडस्ट्रियल स्टेट में पुलिस चौकी की स्थापना की गई है।

आईआईएसए के प्रतिनिधि एवं उद्यमी संजीव अरोड़ा ने प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उद्यमी फ्रेंडली नीतियां बनाई हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शक्ति गुप्ता ने इंडस्ट्रियल एस्टेट उसरा बाजार में हुए सुधारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिजली बैंक और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सुविधाओं में सुधार हुआ है।
मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने प्रदेश के इन्वेस्टर फ्रेंडली वातावरण के विषय में जानकारी दी।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टालों का निरीक्षण किया। मंच का संचालन मंजू पांडेय ने किया।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा , जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डीआईओएस विनोद कुमार राय, जीआईसी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय सहित विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में उद्यमी व आम नागरिक उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली-ईद को लेकर पीस कमेटी बैठक: गाइड लाइंस पालन और सौहार्द बनाए रखने पर जोर

पीस कमेटी बैठकटैग - महराजगंज, होली, ईद, पीस कमेटी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, कानून व्यवस्थाआगामी होली…

3 minutes ago

क्या आपके लिए आज का दिन रहेगा शुभ? जानिए अपनी राशि अनुसार प्रभाव।

पंचांग 24 फरवरी 2026: फाल्गुन शुक्ल सप्तमी, होलाष्टक प्रारंभ, दुर्गाष्टमी व्रत, शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल…

4 minutes ago

चकबंदी लेखपाल के निलंबन पर संघ का विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। चकबंदी लेखपाल संघ ने सोमवार को लेखपाल राम प्रवेश…

15 minutes ago

कृषकों की समस्याओं के समाधान को गांव-गांव पहुंचेगा चकबन्दी प्रशासन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। चकबन्दी प्रक्रिया के तहत कृषकों से फीडबैक प्राप्त कर…

20 minutes ago

अलीगढ़ में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम पर हमला, टीम लीडर घायल

अलीगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। दीवानी-कचहरी के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर…

21 minutes ago

शिकारपुर चौराहे पर अतिक्रमण का कहर: टैंपो-मारुति भिड़ंत ने खोली यातायात अव्यवस्था की पोल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के व्यस्ततम चौराहों में शामिल शिकारपुर चौराहा पर अतिक्रमण और…

27 minutes ago