तकनीकी उन्नयन योजना के तहत मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा )l उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन ने बताया कि उ०प्र० सरकार के उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उ०प्र०, कानपुर द्वारा तकनीकी उन्नयन योजना संचालित की गई है। इस योजना अन्तर्गत जनपद को वित्तीय वर्ष 2025-26 में 10 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस योजना अन्तर्गत तीन वर्ष से संचालित एंव कार्यरत ऐसी सूक्ष्म एंव लघु औद्योगिक इकाईयों, जो तकनीकी उन्नयन हेतु इच्छुक होंगी को उत्पाद गुणवत्ता सुधार, पर्यावरण सुधार, श्रम सुधार, उर्जा दक्षता, गुणवत्ता पैकेजिंग- सुविधाएँ एंव कम्प्यूटरीकृत गुणवत्ता नियन्त्रण हेतु वांछित अतिरिक्त मशीनों आदि की व्यवस्था हेतु 50 प्रतिशत पूंजी उपादान देय होगा जिसकी अधिकतम सीमा रू0 5.00 लाख तक अनुमन्य होगी। यह स्पष्ट किया जाता है कि पूजी उपादान केवल प्लान्ट मशीनरी एंव उपकरण खरीद पर ही दिया जायेगा। इसके अन्तर्गत सिविल एंव अन्य विनिर्माण कार्यों पर किया गया व्यय पूंजीगत उपादान हेतु की जाने वाली गुणवत्ता में सम्मिलित नहीं किया जायेगा।
आवेदन-पत्र केवल वेबसाइड www.msme.up.gov.in पर आनलाईन भरा जायेगा। जिसकी हार्ड कापी को अभिलेखों के साथ कार्यालय-जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, गाजीपुर तिराहा, मऊ में जमा करें। अधिक जानकारी हेतु उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

43 minutes ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

4 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

4 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

4 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

4 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

4 hours ago