49 वी उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी कार्यक्रम का किया गया आयोजन

देवरिया / (राष्ट्र की परम्परा)। 49वीं उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी, देवरिया द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक, देवरिया में संचालित आठ दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर संख्या-162 के सातवें दिन बटालियन के कमांडिंग अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एके सिंह ने शिविर का दौरा किया। इस दौरे के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने क्वार्टर गार्ड पर उन्हें सशस्त्र सलामी दी। इसके पश्चात सभी एएनओ और पीआई स्टाफ से कमान अधिकारी ने बातचीत की और सभी एनसीसी कैडेट से कैंप में अभी तक हुई गतिविधियों का फीडबैक जाना कैडेट्स ने उन्हें बताया कि, हमने अपने छात्र जीवन में एनसीसी ज्वाइन करके पहली सफलता हासिल कर ली है। अब दूसरी सफलता हमारा सैन्य सेवा में भर्ती होना है। जिस पर लेफ्टिनेंट कर्नल एके सिंह ने कहा कि, आप अपने जीवन के निर्धारित लक्ष्यों के प्रति एकलव्य की तरह एकाग्र होकर उसे प्राप्त करने की कोशिश करें । आप अवश्य सफल होंगे और कहा कि, पूर्वांचल के क्षेत्र से ही पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, बाबा राघव दास आदि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।

आज शिविर में राजकीय पॉलिटेक्निक, देवरिया के प्रधानाचार्य इंजीनियर दिनेश कुमार गौतम ने भी गेस्ट लेक्चर दिया अपने संबोधन में उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को बताया कि इंजीनियरिंग और सेना का चोली-दामन का साथ होता है आज कोई भी युद्ध बिना तकनीकी सहायता व तकनीकी उपकरणों का साथ लिए बगैर जीता नहीं जा सकता और सेना में तकनीकी पदों की संख्या भी अच्छी खासी है इसलिए तकनीकी शिक्षा से जुड़े छात्र भी सेना ज्वाइन कर करियर बना सकते हैं और देश सेवा कर सकते हैं।
इसके अलावा आज कैंप में आर्मी स्टाफ व एएनओ द्वारा मैप रीडिंग, ड्रिल, बैटल क्राफ्ट, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ एवं साफ सफाई, राष्ट्रीय एकता आदि विषयों पर आधारित कक्षाएं चलाकर आगामी एनसीसी प्रमाण पत्र परीक्षाओं की तैयारी कराई गई।
इसके अलावा आज कैंप में आज सायंकाल प्रस्तावित कल्चरल प्रोग्राम के आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही है।इस दौरान डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप सिंह, सूबेदार मेजर बलविंदर सिंह, सूबेदार पाल कृष्णपाल, सूबेदार सुखराम समद, नायब सूबेदार बलजीत सिंह, नायब सूबेदार राजविंदर सिंह, बीएचएम चंदन राय, हवलदार नवीन गुरुंग, एनसीसी अधिकारी मेजर भरत यादव, कैप्टन योना पाल, लेफ्टिनेंट रामकेवल प्रसाद, लेफ्टिनेंट अखिलेश कुमार पांडे, फर्स्ट ऑफिसर राजेश मिश्रा फर्स्ट ऑफिसर इसके मौर्य थर्ड ऑफिसर दीपशिखा मौर्य गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर सरिता मिश्रा, प्रधान सहायक अनिल कुमार मिश्रा, वरिष्ठ सहायक संजय सिंह, सविता प्रसाद, राजकमल दीक्षित समेत समस्त पीआई स्टाफ व सिविल स्टाफ स्टाफ मौजूद रहा।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

2 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

3 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

4 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

4 hours ago

विजयादशमी पर सीएम योगी का संदेश: अहंकार का अंत, सत्य की जीत! प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जीवन बदलने का किया आह्वान

फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

4 hours ago