पुलिस-एसएसबी के जवानों की कार्यवाही में 43 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। निचलौल थाना क्षेत्र के भारत- नेपाल सीमा से सटे रेंगहियां में पुलिस और 22वीं बटालियन के एसएसबी जवानों की संयुक्त कार्रवाई में 43 बोरी चाइनीज लहसुन और नौ साईकिल बरामद हुई है। वही सुरक्षा एजेंसियों को देखकर कैरियर नेपाल भाग निकले। संयुक्त टीम ने तस्करी की लहसुन और साईकिल को कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया। सूत्रों की माने तो इन दिनों तस्करों और विभाग की साठगांठ से शीतलापुर और बहुआर चौकी क्षेत्र के रास्ते बड़े पैमाने पर अवैध तस्करी जैसे धंधे को अंजाम दिया जा रहा है।
प्राप्त समाचार के अनुसार बीती रात पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर क्षेत्र के रेंगहियां गांव के समीप घेराबंदी करके 43 बोरी चाइनीज लहसुन कुल 860 किलोग्राम व नौ साईकिलें बरामद किया है। वही मौके का फायदा उठाकर सक्रिय तस्करों के कैरियरों ने सामान छोड़कर नेपाल भागने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के सक्रिय तस्करों के कैरियरों द्वारा साईकिल पर चाइनीज लहसुन लादकर नेपाल राष्ट्र से अवैध तस्करी के जरिए भारतीय सीमा क्षेत्र में लाया जा रहा था। संयुक्त टीम की कार्यवाही में बरामद चाइनीज लहसुन और साइकिलों को कब्जे में लेकर कस्टम कार्यालय निचलौल को सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान चौकी प्रभारी शीतला पुर ओमप्रकाश गुप्ता, हेड कांस्टेबल पंकज चौहान, अखिलेश कुमार, जितेन्द्र यादव व एसएसबी के उपनिरीक्षक अमिताभ साहा, हेड कांस्टेबल ईश्वर, अमरनाथ, मुकेश कुमार, देवासुर मीना आदि मौजूद रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्कूल में सेंधमारी, तीन कमरों के ताले टूटे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बागापार क्षेत्र के थाना चौक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय झुगवां कम्पोजिट…

5 minutes ago

श्री शास्त्री-कुटी लिलकर में नौ दिवसीय श्री सीताराम महायज्ञ का भव्य समापन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील क्षेत्र सिकन्दरपुर के लिलकर ग्राम स्थित श्री शास्त्री-कुटी में 5 फरवरी…

15 minutes ago

‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ की बड़ी सफलता: एससी-एसटी एक्ट मामले में 4 दोषियों को 2 वर्ष की सजा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत पुलिस को…

24 minutes ago

डीएम ने वीसी के जरिए परखी अधिकारियों की हाजिरी, जनसुनवाई में लापरवाही पर सख्ती

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई व्यवस्था को सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाने…

31 minutes ago

पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर दिए दिशा-निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक इलामारन ने पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक…

37 minutes ago

16 फरवरी को ‘स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन’ पर जनपद स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित…

2 hours ago