40 से कम छात्र संख्या वाले 41 स्कूलों का होगा समायोजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।

प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में संसाधनों के बेहतर उपयोग और गुणवत्ता सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शासन ने 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को समायोजित करने का आदेश जारी किया है। बलिया जिले में इस आदेश के पहले चरण के तहत 40 से कम नामांकन वाले विद्यालयों को समायोजित किया जा रहा है।

इसी क्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने शिक्षा क्षेत्र पंदह के 41 प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूलों को समायोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। समायोजन की इस प्रक्रिया के तहत कई विद्यालयों को समीपवर्ती कंपोजिट स्कूलों में विलय किया जाएगा।

प्रमुख समायोजन इस प्रकार हैं

प्रावि चकमोती और चकजलाल को कंपोजिट विद्यालय पहराजपुर में मिलाया जाएगा।

चकबहाउद्दीन के प्रावि का समायोजन गोपलपुर कंपोजिट विद्यालय में होगा।

पकड़ी ग्राम पंचायत के जूहा स्कूल को गर्ल्स जूहा स्कूल में समायोजित किया जाएगा।

तराजपाली का प्रावि पकड़ी नं० एक में, जबकि फूलपुर का प्रावि सहुलाई तकिया में समाहित किया जाएगा।

हरिपुर और सरदही के विद्यालय अब प्रावि चवरी में शामिल होंगे।

अन्य समायोजन में शामिल हैं
कैथवली, मासूमपुर, पूर पूरब टोला, सपही, टटियापुरा, कचिला, अहिरौला, विषहर, खैराचक, खरसरा, तकिया आदि गांवों के प्राथमिक विद्यालयों को पास के कंपोजिट विद्यालयों में जोड़ा जाएगा।

खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार गुप्त ने बताया कि यह समायोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 1 से 40 छात्र संख्या वाले स्कूल शामिल हैं। दूसरे चरण में 41 से 50 छात्र संख्या तक के विद्यालयों को समायोजित किया जाएगा।
यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों के कुशल प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

12 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago