36 घंटे बाद भी अज्ञात वाहन का नहीं लगा सुराग, लापता वृद्ध की मौत से उठे कई सवाल

सिकंदरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिकंदरपुर–बेल्थरा रोड पर रुद्रावार गांव के पास खवासपुर गांव निवासी 70 वर्षीय रामलगन राजभर के शव मिलने के 36 घंटे बाद भी उस अज्ञात वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे उनकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर क्षेत्र में तरह–तरह की चर्चाएं हो रही हैं और परिजनों में रोष व्याप्त है।
ज्ञात हो कि रामलगन राजभर बीते 5 दिसंबर से घर से लापता थे। परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन के बावजूद उनका पता नहीं चल सका था। सोमवार की सुबह रुद्रावार गांव के पास सड़क किनारे एक गड्ढे में मिट्टी से दबे कपड़े दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पीआरबी और स्थानीय पुलिस ने जांच के दौरान गड्ढे से वृद्ध का शव बरामद किया था। शव के पास मिली बैंक पासबुक से उनकी पहचान हुई।
पुलिस ने मृतक के भतीजे जितेंद्र कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी न तो वाहन की पहचान हो सकी है और न ही किसी चालक का पता चल पाया है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। घटनास्थल पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क के दोनों किनारों पर मिट्टी डालने और मशीनों से समतलीकरण का काम जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रामलगन तीन दिन पहले सड़क किनारे सोते हुए देखे गए थे। आशंका जताई जा रही है कि या तो किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई, या फिर निर्माण कार्य के दौरान मशीन चालक की लापरवाही से वे मिट्टी में दब गए हों।
पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और सड़क निर्माण से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। उधर, घटना के बाद से मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है और परिजन जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

त्योहारों से पहले मऊ पुलिस अलर्ट, शहर में बढ़ाई गई गश्त

मऊ में पुलिस का पैदल रूट मार्च: ग़ाज़ीपुर तिराहा से भीटी तक सुरक्षा व्यवस्था का…

1 hour ago

आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में उभरी प्रतिभा, बापू महाविद्यालय सलेमपुर बना प्रेरणा केंद्र

बापू महाविद्यालय सलेमपुर में स्टूडेंट्स फेस्ट 2026, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में दिखी छात्रों की…

1 hour ago

तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और अग्निशमन तैनात

महाशिवरात्रि 2026: तामेश्वरनाथ धाम में सुरक्षा-व्यवस्था का सख्त जायजा, प्रशासन अलर्ट संत कबीर नगर (राष्ट्र…

2 hours ago

31 मार्च तक कराएं फार्मर रजिस्ट्री, प्रचार वाहन को हरी झंडी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत प्रचार-प्रसार के…

2 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता पाठ्यक्रम में पीएचडी की होगी शुरुआत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा…

4 hours ago

औचक निरीक्षण: शिक्षा और मिड-डे मील व्यवस्था पर सख्त निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के…

4 hours ago