मु्ख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक दूजे के हुएं 347 जोड़े

जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मोनिका रानी एवं मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर के कुशल मार्गदर्शन में विकास खण्ड विशेश्वरगंज के निकट बी.आर.सी. सेण्टर के परिसर में ब्लाक पयागपुर के 15, विशेश्वरगंज के 30 एवं हुजूरपुर के 34 कुल 79 जोडो (हिन्दू जोड़ा-71 एवं मुस्लिम जोड़ा-8) का सामूहिक विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुआं ,इसी प्रकार परमहंस डिग्री कालेज कैसरगंज के परिसर में विकास खण्ड फखरपुर के 69, कैसरगंज के 36, जरवल के 27 एवं जरवल कस्बा के 02, गल्ला मण्डी मिहीपुरवा के परिसर में विकास खण्ड मिहीपुरवा के 143 एवं राम प्यारे शिवशंकर इण्टर कालेज शिवपुर के परिसर में विकास खण्ड शिवपुर के 70 इस प्रकार कुल 347 (हिन्दू जोड़ा-341 एवं मुस्लिम जोड़ा-6) सकुशल सामूहिक विवाह सम्मपन्न हुआ।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, सांसद कैसरगंज बृज भूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह, विधान सभा परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, नानपारा के राम निवास वर्मा सहित ब्लाक प्रमुख, पयागपुर, विशेश्वरगंज, हुजूरपुर, जरवल, कैसरगंज, प्रधानगण व अन्य जन प्रतिनिधिगण, जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर व अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा लाभार्थी परिवारों के सदस्यगण मौजूद रहे। यह जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि 30 जनवरी को ग्राम पंचायत बैकुण्ठा विकास खण्ड महसी, विकास खण्ड बलहा, विकास खण्ड चित्तौरा, विकास खण्ड नवाबगंज एवं गेदघर बहराइच के परिसर में 601 कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम प्रस्तावित है।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत के सामने कांपता है पाकिस्तान: वॉन

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…

10 minutes ago

मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

1 hour ago

सुखपुरा में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, पोषण व मानदेय वृद्धि पर फोकस

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय…

2 hours ago

सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए…

2 hours ago

मुख्यमंत्री का विधानसभा में घोषणा: यूपी शिक्षामित्र वेतन बढ़ा, अनुदेशक भी लाभान्वित

यूपी में शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा: मानदेय बढ़कर ₹18,000, 5 लाख कैशलेस इलाज…

2 hours ago