Categories: Uncategorized

ग्रापए के 30 पत्रकारों ने थामा पत्रकार प्रेस क्लब का दामन

प्रकृति की गोद “जय श्रीबाग” में हुई पत्रकार प्रेस क्लब की बैठक

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
पत्रकार प्रेस क्लब की एक बैठक रविवार को जिले के चोलापुर क्षेत्र में स्थित जय श्रीबाग में आयोजित की गयी।पीपीसी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक की उपस्थिति में ग्रापए के लगभग दो दर्जन तथा सात अन्य संगठनों के पत्रकार साथियों ने पत्रकार प्रेस क्लब की सदस्यता ग्रहण की। यानी कुल 30 पत्रकारों ने रविवार को आहूत पत्रकार प्रेस क्लब की बैठक में सदस्यता ग्रहण किया।
इस दौरान उपस्थित पत्रकारों सम्बोधित करते हुए पीपीसी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने कहा कि देश के चौथे स्तम्भ को मजबूत करना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है और इस दायित्व को निभाने में जो भी बाधाएं आयेंगी, उसे उखाड़ फेंकने की क्षमता पत्रकार प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों में है।उन्होंने कहा कि अपने संगठन के पत्रकार साथियों के दम पर हम हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।
इस दौरान पीपीसी के प्रदेश संगठन मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह,पूर्वांचल अध्यक्ष प्रवीण चौबे,जिलाध्यक्ष पवन पाण्डेय ने भी विचार ब्यक्त किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू सिंह ने सदस्यता ग्रहण करने वाले पत्रकार साथियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन में एकता बनाये रखने की अपील की। इस दौरान पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने देवमणि त्रिपाठी को पीपीसी वाराणसी का जिला महासचिव व अमित वर्मा को वाराणसी सदर तहसील का अध्यक्ष अध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
इस दौरान गिरीश त्रिपाठी,इंद्र बहादुर सिंह,राजेश वर्मा, राहुल सोनी, महेश यादव, जितेंद्र यादव,अतुल सोनी,ओंकार नाथ, जन्मेजय सिंह,सौरभ रघुवशी,सहदेव तिवारी,विशाल चौबे,देवेंद्र सिंह,अमित श्रीवास्तव, अमित चौहान,दिलीप मिश्रा,पंकज तिवारी,अंकित गुप्ता, दुर्गेश यादव,आलोक चौहान,शुभम प्रताप सिंह,औरंगजेब खान,बृजेश मिश्रा सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले, प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी गति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर जनपद में प्रशासनिक…

2 minutes ago

सड़क दुर्घटना मे दो युवक घायलदेवरिया रेफर

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर निवासी दो युवक सोमवार को बरेजी पूल के…

8 minutes ago

सुरक्षा के बिना विकास, जनता की जान जोखिम में

खुला नाला बना हादसों का कारण: हनुमान मंदिर चौराहे पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी, प्रशासन…

23 minutes ago

कुशीनगर: रिटायर्ड सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी आबिद हुसैन खां का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के रामकोला थानाक्षेत्र अंतर्गत सिधावें गांव निवासी सेवानिवृत्त सहायक बेसिक…

36 minutes ago

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

9 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

11 hours ago