आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)।
रानी की सराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से तीन छात्र बुरी तरह घायल होगए। जिसे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।
रानी की सराय ब्लाक के भीटी गांव निवासी रोशन कुमार (12) पुत्र लक्ष्मण, अंकुर कुमार (14) पुत्र अच्छेलाल व अंकिता (15) पुत्री अनिल, कक्षा आठ की छात्रा है। तीनों सरकारी स्कूल सहगरा उज्जी में पढ़ते हैं। रोज की भांति शुक्रवार को भी तीनों स्कूल गए थे। दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी होने पर तीनों पैदल ही घर के लिए निकले।
अभी तीनों ऊंची गोदाम मोड़ पर पहुंचे थे कि, अज्ञात वाहन ने तीनों को कुचलते हुए निकल गई। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर चीखपुकार मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…
भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…
नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग…