देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा) 26 सितम्बर…सहायक आयुक्त (खाद्य )ग्रेड -ll जनपद देवरिया आर सी पाण्डेय ने बताया है कि आज आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सेक्टर सी अलीगंज उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन में नवरात्र त्यौहार पर आम जनमानस एवं व्रती जनों को स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ तथा फलाहार उपलब्ध कराने के लिए अभियान के प्रथम दिन कुल 5 निरीक्षण कर 3 नमूने एकत्रित किए गए।
विस्तृत विवरण में शहर के गोरखपुर रोड देवरिया स्थित जायसवाल किराना स्टोर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन श्रीवास्तव द्वारा फलाहारी नमकीन का नमूना एकत्रित किया गया तथा भटवालिया चौराहे के पास मद्धेशिया स्टोर से तिल के तेल का नमूना एकत्रित किया गया और फलाहार से संबंधित सभी दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया।
साकेत नगर देवरिया स्थित फूड मैजिक मार्ट से फलाहारी नमकीन का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष द्वारा एकत्रित किया गया।
ठेलो पर बिक रहे फल जैसे केला, सेव इत्यादि की गुणवत्ता को भी देखा गया एवं निर्देश दिए गए कि सड़े गले फलों का वितरण /विक्रय कदापि ना करें।
उपरोक्त अभियान अनवरत दिनांक 3 अक्टूबर 2022 तक चलेगा ,अभियान का निर्देशन/नेतृत्व मुख्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र ने किया।
संवाददाता देवरिया…
3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…
आज का मूलांक राशिफल: अंक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफलआज का मूलांक राशिफल…
3 मार्च को जन्मे व्यक्ति भारत और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। इस…
पंचांग 03 मार्च 2026 (Panchang 03 March 2026)दिनांक: 03/03/2026, मंगलवारपक्ष: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमासंवत: विक्रम…
1575 – तुकारोई की लड़ाई में अकबर की विजयअकबर ने 3 मार्च 1575 को तुकारोई…
महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…