समिति के सचिव द्वारा धड़ल्ले से लिया जा रहा 280 प्रतिबोरी यूरिया दाम

जिला कृषि अधिकारी से फोन पर बोले सचिव 270₹ लिया जा रहा युरिया का दाम

साधन सहकारी समिति लि0 पनेवा पनेई झनझनपुर का मामला

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मिठौरा ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अरनहवा स्थित झनझनपुर चौराहे पर बहुदेशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि0 पनेवा पनेई के नाम से संचालित है।जिसके सचिव द्वारा आज किसानों में खाद वितरण किया जा रहा था। सचिव द्वारा धड़ल्ले से 13 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से धन उगाही किया जा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर सम्बन्धित अधिकारियों ने उक्त समिति के इंचार्ज के बिरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार मिठौरा ब्लाक क्षेत्र के साधन सहकारी समिति झनझनपुर चौराहे पर आज शनिवार को समिति के सचिव अजय मिश्रा द्वारा किसानों में यूरिया खाद का विरतण किया जा रहा था। समिति के सचिव द्वारा धड़ल्ले से 266,50 के जगह 280 रुपये प्रतिबोरी के हिसाब से किसानों से वसूला जा रहा था। किसानों के विरोध करने पर मौके पर पहुची मिडिया टीम ने जब पड़ताल किया तो सचिव का करतूत उभर कर सामने आ गया। वही किसान कसमरिया निवासी राकेश पटेल ,हरि विश्वकर्मा गौंनरिया पकड़ियार, अंचल दूबे अरनहवा सहित तमाम किसानों ने बताया की 280 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से यूरिया हम लोगो को दिया गया है। विरोध करने पर खाद न देने की बात कही गयी। मजबूर होकर किसान ओभर रेटिंग देने को मजबूर हो गए है।इस सम्बन्ध में जब जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह से की गई तो उन्होंने मोबाइल से सचिव से सम्पर्क किया तो सचिव ने बताया कि 270 रुपये प्रतिबोरी लिया जा रहा है। सचिव को फटकार लगाते हुए उक्त सचिव के विरुद्ध कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। वहीं सदर एस डी एम जितेन्द्र कुमार ने कहा कि मौके पर ए आर को भेज कर जांच करा कर सचिव के विरुद्ध कार्यवाही करने का आदेश दिया है।

Karan Pandey

Recent Posts

आज के दिन इतिहास में क्या-क्या घटा था? जानिए 14 फ़रवरी की पूरी कहानी

📜 14 फ़रवरी का इतिहास: भारत और विश्व की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ14 फ़रवरी का इतिहास केवल…

51 minutes ago

आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल: प्यार, करियर और पैसा

🔮 अंक ज्योतिष राशिफल 14 फरवरी 2026: मूलांक 1 से 9 तक का आज का…

55 minutes ago

फर्जी आधार कार्ड नेटवर्क का भंडाफोड़, दो हिरासत में

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां तहसील क्षेत्र के दुर्गापुर में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की…

56 minutes ago

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

8 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

8 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

8 hours ago