मंगल पांडेय की जयंती पर राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल ने किया जिला कार्यालय का उद्घाटन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष राम जी तिवारी ने शहर के बंजारी मोड़ निकट ग्रीन सिटी, नगीन कॉरपोरेट के सामने एक कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यालय में मंगल पांडे जी की जयंती मनाई गई। श्री तिवारी ने कहा की 19 जुलाई को देश में आजादी की लड़ाई का पहली बार शंखनाद करने वाले अमर शहीद मंगल पांडेय की 198वीं जयंती है। आज का दिन इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में लिख दिया गया है।मंगल पांडेय का जन्म 19 जुलाई 1827 को उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ था।मंगल पांडेय का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ क्रांति की शुरुआत की थी, और 29 मार्च 1857 को बैरकपुर में अंग्रेजों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। हालांकि वह पहले ईस्ट इंडिया कंपनी में एक सैनिक के तौर पर भर्ती हुए थे। लेकिन ब्रिटिश अफसरों की भारतीयों के प्रति क्रूरता को देखकर उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोल लिया था। जिला उपाध्यक्ष श्याम कुमार मिश्रा ने कहा कि उन्हें भारत के पहले स्वतंत्रता सेनानियों में से एक के रूप में जाना जाता है। उन्हें 1857 के सिपाही विद्रोह का नायक माना जाता है, और 1857 के विद्रोह में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उनका जन्म 19 जुलाई 1827 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगवा गाँव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। मंगल पांडेय का जन्म 19 जुलाई, 1827 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुआ था। वह 1857 के भारतीय विद्रोह में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं। 19 जुलाई को उनकी जयंती मनाई जाती है, और इस दिन को भारत में स्वतंत्रता सेनानी के रूप में उनके योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। मंगल पांडेय कलकत्ता की बैरकपुर छावनी में 34वीं बंगाल नेटिव इंफैंट्री की पैदल सेना के सिपाही नंबर 1446 थे। अंग्रेजी अफसरों पर गोली चलाने और हमला करने के आरोप में मंगल पांडेय को फांसी की सजा सुनाई गई थी, लेकिन तय तिथि से दस दिन पहले ही उन्हें फांसी दे दी गई। बैरकपुर के सभी जल्लादों ने फांसी देने से किया इनकार कर दिया था। इस अवसर पर डी. के. मिश्रा जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष श्याम कुमार मिश्रा,परशुराम सेना प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र तिवारी, बंदना मिश्रा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, संतोष उपाध्याय जिला प्रभारी, उमेश अवस्थी जिला संयोजक, अदालत प्रसाद पांडेय जिला सचिव, पंकज मिश्रा जिला संगठन मंत्री, महेन्द्र अवस्थी (माही) जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, रंजना पाठक, रंजीता सिंह, न नीतू मिश्रा, बबिता पांडेय, सत्येन्द्र पांडेय नानपारा विधानसभा अध्यक्ष व आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

वैशाली नाव हादसा: बीच पानी में पलटी नाव, मासूम बच्चियों समेत 13 की मौत से दहला गांव

वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…

4 hours ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक या सियासी विवाद? चाकू बरामद होने के दावे से बंगाल की राजनीति गर्म

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…

4 hours ago

आज का इतिहास: 14 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि

14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…

5 hours ago

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

8 hours ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

8 hours ago