गोपालपुर थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय विधवा की गोली मारकर हत्या, गांव के ही व्यक्ति पर आरोप

भागलपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिनटंगा करारी गांव के बालू टोला वार्ड संख्या तीन में गुरुवार की देर शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गांव की 26 वर्षीय विधवा महिला मोनी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका तिनटंगा करारी निवासी जितेन्द्र राम की पत्नी बताई जा रही हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हत्या का आरोप गांव के ही एक व्यक्ति पर लगा है, जिससे मृतका का किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, गोली की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, जहां मोनी देवी खून से लथपथ पड़ी थीं। उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है, हालांकि जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।
एसडीपीओ नवगछिया ने बताया कि घटना को लेकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पीड़िता के परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जा रही है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

Editor CP pandey

Recent Posts

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

26 minutes ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

33 minutes ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

56 minutes ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

1 hour ago

स्वच्छता में लापरवाही पर स्थायी लोक अदालत सख्त, सीएमओ समेत कई अधिकारियों को नोटिस

कसारा गांव में दोबारा मेडिकल कैंप लगाने, व्यापक सफाई और जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश…

1 hour ago

यूट्यूबर ध्रुव राठी के वीडियो पर फिर उठा विवाद, धार्मिक भावनाओं और हर्जाने को लेकर अदालत में मांग

साकेत कोर्ट में मानहानि का मुकदमा, भगवान राम और माता सीता पर कथित टिप्पणी से…

2 hours ago