बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में गुरुवार को महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में तैनात सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारी के साथ स्थानीय व्यापारियों,शिक्षकों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर की देखरेख कर रहे सीएचसी अधीक्षक डॉ. थानेदार ने कहा कि वह लोग बहुत ही किस्मत वाले होते है जिनका रक्त दूसरों के नसों में बहता है। रक्तदान करने वालों की सूची में सीएचसी अधीक्षक डॉ. थानेदार, डॉ. अरविंद कटियार,डॉ. रोहित गौतम,उपचार सहायक कुंदन लाल, बीपीसीएम राधेश्याम,सुमित चौधरी, शनी सिंह,सर्वेश शुक्ला समेत लगभग दो दर्जन लोगों ने रक्तदान किया है।जिन्हें रक्तदान का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया हैं।
शादी-ब्याह, जुलूस और सामाजिक आयोजनों में तेज डीजे अब “ट्रेंड” बन चुका है। देर रात…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में होमगार्ड कंपनी…
कुशीनगर में विश्वकर्मा कारीगरों को मिला बड़ा अवसर, प्रशिक्षण व ऋण सुविधाओं से आत्मनिर्भरता की…
🕯️ 18 फरवरी का इतिहास: आज के दिन हुए प्रमुख निधन ✍️ 18 फरवरी का…