
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l एनएसआईटी लखनऊ द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में आईसीएलएम, बहराइच के 22 छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट मिला है। आईसीएलएम के संस्थापक सूरज शुक्ला ने बताया कि हमारे बहराइच ब्रांच के 9 छात्र व फखरपुर ब्रांच के 6 छात्र व लखनऊ ब्रांच के 7 छात्रों को कंप्यूटर आपरेटर व कंप्यूटर अकाउंटेंट के पद पर प्लेसमेंट मिला है। संस्था के संस्थापक ने बताया कि ये आईसीएलएम टीम की मेहनत व विद्यार्थियों के निरन्तर प्रयास से सम्भव हुआ है।आगे भी हमारी संस्था ऐसे कीर्तिमान हासिल करती रहेगी। संस्था के संरक्षक मेजर डॉ0 एस0पी0 सिंह ने संस्था व बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मेजर सिंह ने कहा कि संस्था लगातार नए कीर्तिमान हासिल करती आ रही हैं आशा है कि अपने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की परंपरा आगे भी जारी रहेगी।
More Stories
डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित
देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं
अभिमान शोभा नहीं देता