डीडीयू के अंग्रेज़ी विभाग के 21 छात्रों ने रचा इतिहास, नेट परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग ने इस बार शैक्षिक उत्कृष्टता का एक नया अध्याय लिखा है। विभाग के 21 छात्रों ने गत दिनों जारी नेट परीक्षा परिणाम में सफलता प्राप्त कर विभाग और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह पहली बार है जब विभाग से इतनी बड़ी संख्या में छात्रों ने एक साथ इस तरह की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। छात्रों की यह सफलता उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, और यह हमारे शैक्षिक वातावरण और अंग्रेजी विभाग की उत्कृष्टता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षिक प्रतिष्ठा को और भी ऊंचा उठाएगी।
विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने छात्रों की इस सफलता पर हर्ष जताते हुए कहा कि यह हमारे विभाग के लिए गर्व का विषय है कि छात्रों ने इस प्रकार का ऐतिहासिक परिणाम दिया है। 21 विद्यार्थी का नेट एवं पीएचडी ने उत्तीर्ण होना यह न केवल उनके कठिन परिश्रम का नतीजा है। बल्कि कुलपति के सकारात्मक दृष्टिकोण और हम सभी के सामूहिक प्रयास का भी परिणाम है।
सफल छात्रों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि परिणाम हमारी मेहनत के साथ-साथ अंग्रेज़ी विभाग के प्रेरणादायक वातावरण का भी परिणाम है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन एवं विभागाध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ला के द्वारा यहां दिया जा रहा शैक्षिक माहौल और मार्गदर्शन हम सबको हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
जारी परिणाम में अबतक प्राप्त सूचना के आधार पर योगेन्द्र प्रताप सिंह, रितेश कुमार शर्मा, विकास गुप्ता, प्रज्ञा सिंह, अहमद राजा, अचला उपाध्याय, सुधांश राय ने नेट तथा विष्णु मिश्रा मुक्तेश नाथ द्विवेदी, दीपक कुमार गुप्त, नितेश कुमार सिंह, अंजली यादव, स्नेहा दास, अक्षिता दत्ता, मानसी जैसवाल, श्वेता मिश्रा, दिव्या राय, कीर्ति सिंह, जागृति, पूजा कुमारी तथा राजेश कुमार ने पीएच.डी. के लिए चयनित हुए हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

51 minutes ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

2 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

2 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

3 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

3 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

9 hours ago