नामांकन के सातवें दिन 01 नपाप एवं 07 नपं में अध्यक्ष के 15 एवं सदस्य के 37 ने नामांकन पत्र क्रय किया
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री व नामांकन के सातवें दिन नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 04 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु 15 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत मेंहदावल में अध्यक्ष पद हेतु कुल 03 नामांकन पत्र क्रय किये गयेl जबकि सदस्य पद हेतु कुल 11 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत बेलहर कला में अध्यक्ष पद हेतु 01 नामांकन पत्र क्रय किया गया, सदस्य पद हेतु कोई नामांकन पत्र क्रय नही किया गया। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में अध्यक्ष पद हेतु 01 नामांकन पत्र, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 04 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत बखिरा में अध्यक्ष पद हेतु कुल 04 नामांकन पत्र क्रय किये गये, जबकि सदस्य पद हेतु कुल 01 नामांकन पत्र क्रय किये गये। इसी प्रकार नगर पंचायत मगहर में अध्यक्ष पद हेतु कुल 02 एवं सदस्य पद हेतु कुल 01 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा में अध्यक्ष पद हेतु कोई नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया एवं सदस्य पद हेतु 04 नामांकन पत्र क्रय किये गये। नगर पंचायत हरिहरपुर में अध्यक्ष पद हेतु कोई नामांकन पत्र नही लिये गये एवं सदस्य पद हेतु 01 नामांकन पत्र क्रय किये गये। इसी प्रकार कुल 15 नामांकन पत्र अध्यक्ष पद हेतु तथा 37 नामांकन पत्र सदस्य पद हेतु खरीदा गया।
इसी प्रकार नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष पद हेतु 01 नामांकन पत्र दाखिल किया गया एवं सदस्य पद हेतु 35 तथा नगर पंचायत मगहर में अध्यक्ष पद हेतु 01 नामांकन एवं सदस्य पद हेतु 07, नगर पंचायत बखिरा में अध्यक्ष पद हेतु 04 एवं सदस्य पद हेतु 28, नगर पंचायत मेंहदावल में अध्यक्ष पद हेतु 04 एवं सदस्य हेतु 38, नगर पंचायत बेलहर कला में अध्यक्ष पद हेतु 05 नामांकन पत्र एवं सदस्य पद हेतु 29, नगर पंचायत धर्मसिंहवा में अध्यक्ष पद हेतु 03 नामांकन पत्र दाखिल किया गया एवं सदस्य पद हेतु 18 एवं नगर पंचायत हैंसर बाजार में अध्यक्ष पद हेतु 03 एवं सदस्य पद हेतु 15 एवं नगर पंचायत हरिहरपुर में अध्यक्ष एवं सदस्य पद हेतु कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। इस प्रकार नामांकन के सातवें दिन अध्यक्ष पद हेतु कुल 21 एवं सदस्य पद हेतु कुल 170 नाम निर्देशन पत्र जमा किये गयेl
बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…
14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…
🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…
UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…