चोरी की बैट्री रिक्शा के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार

नेपाल जाने की योजना बना रहे थे शातिर चोर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)रुपईडीहा स्थानीय पुलिस ने रुपईडीहा थाने के निकट सोमवार की शाम चोरों द्वारा चोरी किये गये बैट्री रिक्शा को आज सुबह पचपकड़ी भठ्ठे के पास से जनता के सहयोग से दो शातिर चोरों को बैट्री रिक्शा सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह शातिर चोर उक्त रिक्शा को नेपाल में बेचने के लिए रुपईडीहा थाना क्षेत्र के पचपकरी गांव के रास्ते जाने की योजना बना रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी मुकदमा मो0 शाहिद पुत्र लड्डन निवासी नई बाजार बाबागंज थाना रुपईडीहा के भाई मो0 राशिद सोमवार की शाम अपने बैट्री रिक्शा पर बाबागंज से सवारियां बैठा कर रुपईडीहा थाने के निकट छोड़ने आया था, यहां से बाबागंज की सवारी ढूंढने के लिए एसएसबी कैम्प की ओर चला गया, तभी उसका रिक्शा चोरों ने अचानक गायब कर दिया । उक्त रिक्शा को यह चोर नेपाल में बेचने के लिए रुपईडीहा थाना क्षेत्र के पचपकरी गांव के रास्ते से जाने वाले थे। तभी रिक्शा मालिक को सूचना मिल गई। सूचना मिलते ही कई लोग पचपकरी गांव पहुंच गये और पुलिस को सूचना दें दिया‌। चोरी किए गए उक्त रिक्शा को पचपकडी भठ्ठे के पास से वादी मुकदमा मो0 शाहिद पुत्र लड्डन, ऋषि पुत्र रामसुमिरन व मो0 शकील पुत्र लल्लन निवासीगण नई बाजार बाबागंज थाना रुपईडीहा व थाने की पुलिस टीम के सहयोग से शातिर चोर असफाक पुत्र राजू निवासी चौलिक्का नेपालगंज राष्ट्र नेपाल व एजाज पुत्र वशीर निवासी चकिया रोड रुपईडीहा को रिक्शा सहित पकड़ लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि पकड़े गए दोनों चोरों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 332/2022 धारा 379,411 भादवि पंजीकृत कर दोनों शातिर चोरों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 शिवम कुमार त्रिपाठी का0 राहुल चौधरी आदि लोग शामिल रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

4 hours ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

4 hours ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

4 hours ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

4 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

4 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

7 hours ago